सुकमा

CG Naxal News: 2 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई बड़े वारदातों में रहा शामिल…

CG Naxal News: नक्सली रिकॉर्ड चेक करने पर यह जानकारी सामने आई कि आरोपी के खिलाफ कोंटा थाना में 6 और भेज्जी थाना में 2 कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं।

2 min read
Mar 11, 2025

CG Naxal News: सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ कोंटा और भेज्जी थानों में कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें ग्रामीण की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, आईईडी ब्लास्ट, मजदूरों से मार-पीट, लूटपाट और आगजनी जैसी जघन्य घटनाएं शामिल हैं।

CG Naxal News: मिलिशिया कमांडर के पद पर कार्य कर रहा था नक्सली

ज्ञात हो कि 9 मार्च को थाना कोंटा और मुरलीगुड़ा कैप से जी 228 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त टीम ग्राम बंडा की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम बंडा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मड़कम रामा, निवासी गोमपाड़, थाना कोंटा बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह नक्सल संगठन में गोमपाड़ आरपीसी में मिलिशिया कमांडर के पद पर कार्य कर रहा था। पकड़े गए नक्सली के पास से नक्सली बैनर, नक्सल पापलेट, और तीर-धनुष बरामद हुए।

यह भी पढ़ें:

वाहनों में आगजनी जैसी घटनाएं शामिल

नक्सली रिकॉर्ड चेक करने पर यह जानकारी सामने आई कि आरोपी के खिलाफ कोंटा थाना में 6 और भेज्जी थाना में 2 कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें आईईडी प्लांट कर विस्फोट करना, पुलिस मुखबिरी के नाम पर हत्या करना, विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर फायरिंग, मजदूरों को धमका कर लूटपाट करना और वाहनों में आगजनी जैसी घटनाएं शामिल हैं।

स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था

CG Naxal News: कोंटा थाना में आरोपी के खिलाफ 3 प्रकरणों में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल भेजा गया। यह गिरफ्तारी पुलिस के नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से नक्सलियों की संगठनात्मक संरचना को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

Published on:
11 Mar 2025 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर