सुकमा

12 साल के इस बच्चे का गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने दिया साथ गाने का न्योता

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक आदिवासी स्कूली छात्र सहदेव का गाना ऐसा हिट हुआ कि लाखों लोग उसके दीवाने हो गए। इन दीवानों में मशहूर बॉलीवुड सिंगर बादशाह भी शामिल हैं, जिन्होंने सहदेव को साथ गाने के लिए न्योता दिया है।

2 min read
Jul 25, 2021
12 साल के इस बच्चे का गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने दिया साथ गाने का न्योता

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक आदिवासी स्कूली छात्र सहदेव का गाना ऐसा हिट हुआ कि लाखों लोग उसके दीवाने हो गए। इन दीवानों में मशहूर बॉलीवुड सिंगर बादशाह (Bollywood Singer Badshah) भी शामिल हैं, जिन्होंने सहदेव को साथ गाने के लिए न्योता दिया है। न्योता मिलने के बाद सहदेव अपने पिता के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया है। दो साल पहले स्कूल कार्यक्रम में इस गाने को सहदेव ने गाया था जिसे उसकी टीचर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद सहदेव का वीडियो वायरल हो गया।

सुकमा जिले के छोटे से गांव उरमापाल का रहने वाला सहदेव कुमार दिरदो कक्षा सातवीं में पढ़ता है। 12 साल के सहदेव द्वारा गाया हुआ गाना 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना' इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्वीटर पर छाया हुआ है। सहदेव के गाये गए इस रैप सांग को युवा बहुत पसंद कर रहे है। शुरू में सहदेव इस बात से बेखबर था कि उसका गाना इतना बड़ा हिट हो गया है।

वीडियो कॉल से बादशाह ने की बात
सहदेव ने बताया कि सुकमा के पिंटू साहू एवं जॉनी फैंटम (यूट्यूब चैनल साहू जी के ब्लॉग) ने बताया कि उनका गाना इन दिनों काफी पॉपुलर हो चुका है। दो दिन पहले सहदेव के घर पहुचकर पिंटू ने बताया कि बॉलीवुड सिंगर बादशाह से आपसे बात करने के लिए कॉल किया था। जिसके बाद वीडियो कॉल से बॉलीवुड सिंगर बादशाह से सहदेव की बात हुई। उन्होंने कहा मेरे साथ गाना गाओगे इस पर सहदेव ने भी हामी और बादशाह ने चंडीगढ़ आने के लिए कहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाया था गाना
सहदेव ने बताया कि दो साल पहले पेंदलनार स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ते वक्त 26 जनवरी की तैयारी के दौरान उन्होंने यह गाना गाया गया था। उनकी स्कूल टीचर ने इसे रिकॉर्ड का सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वायरल हो गया। इस गाने की इंस्टाग्राम में 12 हजार से भी ज्यादा रील्स बन चुकी हैं।

गायक बनने की ख्वाहिश
सहदेव ने बताया कि वे बड़े हो करें गायक बनना चाहते हैं वहीं पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से कृषक हैं। मां दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनें और दो भाई हैं। उनके घर में मोबाइल, टीवी नहीं है।

Published on:
25 Jul 2021 10:37 am
Also Read
View All