सुकमा

शहीद जवानों को कलक्टर व एसपी ने दिया कंधा, रोते हुए किया श्रद्धा अर्पित

भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों व नक्सलियों के बीच हुई थी मुठभेड़। दो जवान शहीद व निर्माण कार्य में लगे मुंशी को भी उतारा था मौत के घाट।

2 min read
Feb 20, 2018
शव को कलक्टर व एसपी ने दिया कंधा
शव को कलक्टर व एसपी ने दिया कंधा

सुकमा. भेज्जी के ऐलामडग़ु के पास माओवादियों से हुई मुड़भेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने सोमवार को वनमंत्री महेश गागड़ा व डीजी आपरेशन डीएम अवस्थी सुकमा पहुंचे। स्थानीय पुलिस लाइन में शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। कलक्टर जय प्रकाश मौर्य व एसपी अभिषेक मीणा ने शहीद जवानों को कांधा दिया। श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर को गृहग्राम रवाना किया गया।

रोते-बिलखते परिजन ने किया श्रद्धा अर्पित
जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में शहीद जवानों के श्रधांजलि दी गई। सुबह करीब साढे नौ बजे वनमंत्री गागड़ा और डीजी आपरेशन अवस्थी और पुलिस अधिकारी लाइन पहुंचे। भेज्जी मुठभेड़ में शहीद हुए सुकमा जिले के आरगट्टा निवासी करतम मुकेश और मड़कम हांदा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद थे, उन्होंने भी नम आंखो से श्रद्धाजलि दी। इसके बाद दोनों जवानों का पार्थिव शव उनके गृहग्राम भेजा गया। जहां पर सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

डीजी ऑपरेशन ने ली अफसरों की बैठक
श्रद्धांजलि के बाद डीजी आपरेशन डीएम अवस्थी ने सीआरपीएफ सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें नक्सल मामले पर चर्चा की गई। इस दौरान वनमंत्री गागड़ा, आईजी विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी सुन्दरराज पी, डीआईजी सीआरपीएफ एम ऐलंगो, कलक्टर जयप्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, सीआरपीएफ कमांडेंट आरएस शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

माओवादी की लाश के पास से भरमार बरामद
सुकमा जिले के एर्राबोर इलाके के दुरेमेटा में रविवार दोपहर हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की शिनाख्त कड़ती बेमैय्या के तौर पर हुई है। मृतक के पास एक भरमार, आईईडी, डेटोनेटर, कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद करने पुलिस सफल रही है। बताया जा रहा है कि यह दशक भर से सक्रिय रहा। इस पर कई संगीन वारदातों में शामिल रहने का दावा पुलिस कर रही है।

Updated on:
20 Feb 2018 04:03 pm
Published on:
20 Feb 2018 04:02 pm