सुकमा

पूर्व निगम अध्यक्ष की मिली मोबाइल पर धमकी, कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो, तुम्हें उठा लेंगे

रात में उनके फोन पर एक अनजान नम्बर से फ़ोन आया। जब उन्होंने फोन रिसीव किया तो अज्ञात कॉलर ने अपना नाम मंडावी बताते हुए कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2019, 5:11 PM IST
पूर्व निगम अध्यक्ष की मिली मोबाइल पर धमकी, कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो, तुम्हें उठा लेंगे
पूर्व निगम अध्यक्ष की मिली मोबाइल पर धमकी, कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो, तुम्हें उठा लेंगे

जगदलपुर. नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के मोबाईल फ़ोन पर बजी घंटी ने उनके होश उड़ा दिए हैं। उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन पर किडनैप करने के साथ ही अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को भी कहा। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को रात में उनके फोन पर एक अनजान नम्बर से फ़ोन आया। जब उन्होंने फोन रिसीव किया तो अज्ञात कॉलर ने अपना नाम मंडावी बताते हुए कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। हम तुम्हें उठा लेंगे। हम अंदर वाले लोग हैं।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद सम्बंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिस अज्ञात नम्बर से उहे धमकी मिली थी उस नम्बर के डिटेल खंगाना शुरू कर दिया है। हालाँकि समभावना जताई जा रही है कि यह किसी की बदमाशी है।

Published on: