सुकमा

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने किया आईईडी डिफ्यूज

CG Naxals : सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में प्लांट एक आईईडी को डिफ्यूज किया है।
less than 1 minute read
Oct 12, 2023
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने किया आईईडी डिफ्यूज
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने किया आईईडी डिफ्यूज

सुकमा। CG Naxals : सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में प्लांट एक आईईडी को डिफ्यूज किया है। यह आईईडी नक्सलियों ने सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया हुआ था।

जानकारी मिलने के आधार पर तत्काल सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों सहित अन्य संयुक्त पुलिस पार्टी को इलाके में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया।

एएसपी रजत नाग ने बताया कि सीआरपीएफ जवानों को अतुलपारा के पास आईईडी मिलने की सूचना पर रवाना किया गया था। उसे बरामद किया गया इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड ने उसे सुरक्षित डिफ्यूज किया।

Updated on:
12 Oct 2023 08:51 am
Published on:
12 Oct 2023 08:51 am