सुकमा में पुल के समीप छिपाया था आइइडी बीडीएस ने सुरक्षित किया डिफ्यूज, बीजापुर में रेत लेने गईं नौ वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले।
सुकमा . छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके सुकमा के दोरनापाल, पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे छिपाकर रखे हुए दो आइइडी बरामद हुए हैं। इन आइइडी को मौके पर ही सीआरपीएफ 74 बटालियान की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया है। इस कार्रवाई में जिला पुलिस बल टीम भी संयुक्त रूप में शामिल रही। सीआरपीएफ व डीआरजी को सूचना मिली थी कि पोलमपल्ली मार्ग पर सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आइइडी प्लांट किया हुआ है। सुरक्षाबलों ने इलाके की बारिकी से सर्चिंग की। बरामदगी के बाद पता चला कि एक आइइडी प्रेशर कुकर व दूसरे को एक बैग में भरकर रखा गया है। ज्ञात हो कि इस इलाके में सडक निर्माण चल रहा है, कार्य को सुरक्षा देने फोर्स की तैनाती की गई है।
बैग में था जिन्दा आइइडी
नक्सली अब तक अलग-अलग तरीके से आइइडी प्लांट कर घटना को अंजाम देने की कोशिश करते आ रहे है। इस घटना में भी इन्होंने नया तरीका इस्तेमाल किया है। इन्होंने बैग में जिन्दा आइइडी को तैयार कर लगाया था बैग का जिप ही इसका सामान्य बैग समझकर बैग को खोल दिया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। सीआरपीएफ 74 बटालियन के कमान अधिकारी संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
बीजापुर के चेरपाल में रेत लेने गईं नौ वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
जिले से 15 किमी दूर गंगालूर रोड पर चेरपाल में गुरूवार की दोपहर साढ़े तीन बजे रेत परिवहन में लगी नौ वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो अन्य वाहनों के कांच तोड़ दिए गए और इनकी बैटरियां भी निकाल लीं। बीजापुर से आकाश राठी, गिरधारी राठी, कारी और गंगा रेड्डी की ग्यारह 407 वाहनें रेत परिवहन के लिए चेरपाल नदी गईं थी।
रेत भरने का काम हो गया था तभी मौके पर दस से बारह नकाबपोश कुल्हाड़ी और चाकू लेकर आ गए। इन्होंने वाहन चालकों को गाड़ी से उतारकर चाबी मांग ली। इसके बाद एक एक कर टंकीयों से डीजल निकला और उसे वाहनों में छिड़क दिया। इसके बाद वाहनों को आग लगा दी। इनमें से नौ वाहनें पूरी तरह जल गईं। दो वाहनें सुरक्षित निकल गईं इन्हें भी रोका गया और इनके शीशेे तोड़ दिए और बैटरी निकालकर वे चले गए। माओवादियों ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सडक निर्माण का काम रोक दें। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
Click & Read Chhattisgarh News.