सुकमा

OMG! भाजपा झूठी पार्टी है बस इतना कहकर 200 भाजपाइयों ने थामा इस पार्टी का हाथ

यहां कई वर्षों से भाजपा समर्थित सरपंच है पर गांव का विकास नहीं हुआ। गांव में ना शौचालय है और ना ही लोगों के पास रोजगार। भाजपा झूठ पार्टी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2017, 3:14 PM IST
OMG! भाजपा झूठी पार्टी है
OMG! भाजपा झूठी पार्टी है

सुकमा. कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र जीरमपाल के पकनगुड़ा में बुधवार को 200 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इसमें 150 ग्रामीण भाजपा के व 50 सीपीआई समर्थक हैं। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर पकनगुड़ा में कोंटा विधायक कवासी लखमा की मौजूदगी में आमापारा, पकनगुड़ा, मादभाटा, मुरतोड़ी, डब्बारास, कलारपारा, पलोड़ीपारा के सैकड़ो ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा झूठ की पार्टी है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए काम कर रही है। पंचायती राज कांग्रेस की देन है। यहां के लोग बहुत परेशान हैं। उनके सुख-दुख में विधायक कवासी लखमा हमेशा साथ रहते हैं। यही वजह है कि इस इलाके में लोगों का भरोसा कांग्रेस पर बना हुआ है। कोंटा विधायक कवासी लखमा ने कहा कि यहां कई वर्षों से भाजपा समर्थित सरपंच है पर गांव का विकास नहीं हुआ। गांव में ना शौचालय है और ना ही लोगों के पास रोजगार। भाजपा झूठ पार्टी है।

आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की जीत
यहां के बीजेपी के नेता सभी को डरा. धमका कर पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं। निर्दोष लोगों को सरकार जेल भेज रही है। जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी सभी निर्दोषों को छोड़ दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि भाजपा सरकार वादा करती है पर पूरा नहीं करती। जीरमपाल बीजेपी का गढ़ है पर कांग्रेसी विधायक होने के बावजूद लखमा ने कभी भेदभाव नही किया। जिस तरह से अंदरूनी इलाके में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं इससे आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होगी। इस दौरान राजू नाग, दुर्गेश राय, वेको हूंगा, सोमा सोढ़ी, धर्मेंद्र सिंह, शेख सज्जार, मनोज चौरसिया, राजू साहू, रोहित पाण्डे, कोसा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

डेढ़ दशक से भाजपा समर्थित सरपंच पर नहीं हुआ विकास
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे भाजपा को वोट डाल रहे हैं। भाजपा समर्थित सरपंच होने के बाद भी गांव का विकास नहीं हुआ। सड़क, शौचालय का निर्माण नही हुआ। तालाब का काम शुरू हुआ पर पैसा नहीं मिला। इस वजह से तंग आकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मालूम हो, जीरमपाल में पिछले 15 सालों से भाजपा समर्थक सरपंच है। वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। चुनाव से ठीक एक साल पहले इतनी संख्या में पार्टी छोडऩा भाजपा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Published on: