सुकमा

अपने बनाये बूबी ट्रैप में खुद ही फंस गया नक्सली, उसे छोड़ भाग गए उसके साथी

Chhattisgarh Naxal News: जिला पुलिस ने दबिश देकर एक नक्सली ग्राम कमेटी अध्यक्ष मड़कम भीमा को गिरफ्तार किया है। वह स्वयं के बिछाए बूबी टे्रप की चपेट में आकर घायल हो गया

2 min read
Sep 01, 2019
अपने बनाये बूबी ट्रैप में खुद ही फंस गया नक्सली, उसे छोड़ भाग गए उसके साथी

सुकमा. Chhattisgarh Naxal News: जिला पुलिस ने दबिश देकर एक नक्सली ग्राम कमेटी अध्यक्ष मड़कम भीमा को गिरफ्तार किया है। चूँकि वह स्वयं के बिछाए बूबी टे्रप की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा एवं जिला सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों के धरपकड़ हेतु संयुक्त पुलिस पार्टी गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान ग्राम नागलगुड़ा में 01 माओवादी के घायल होने की सूचना पर नागलगुड़ा पहाड़ी से घायल माओवादी ग्राम कमेटी पार्टी अध्यक्ष मड़कम भीमा को गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि घायल माओवादी वर्ष 2008 में सीएनएल कमांडर किरण के कहने पर नक्सली संगठन में संघम सदस्य के रूप में भर्ती होकर कार्य कर रहा था। वर्ष 2010 में इसे ग्राम कमेटी अध्यक्ष नागलगुड़ा बनाया गया था, तब से लेकर आज पर्यन्त तक इसी पद पर रहकर माओवादी संगठन के लिए काम कर रहा था।

पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के नीयत से इसके द्वारा अपने अन्य माओवादी साथियों के साथ मिलकर नागलगुड़ा पहाड़ी क्षेत्र में गड्डा खोदकर लोहे का सरिया लगाया गया था। माह जुलाई वर्ष 2019 को पुलिस से बचने के लिए नागलगुड़ा पहाड़ी में सोने जा रहा था, इस दौरान खुद के लगाये गये सरिये के चपेट में आने के कारण पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसका ईलाज माओवादी नागलगुड़ा के पहाड़ी में कर रहे थे।

डीआरजी दंतेवाड़ा के गश्त सर्चिंग के दौरान माओवादी पुलिस पार्टी को देखकर अपने साथी को छोड़कर भाग गये। घायल माओवादी का पैर काफी सूजा हुआ एवं सडऩे की स्थिति में था, जिसे देखकर डीआरजी दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अपने साथ लेकर दंतेवाड़ा लाया गया एवं बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है।

Published on:
01 Sept 2019 10:18 pm
Also Read
View All