सुकमा

पुलिस महानिदेशक ने फोर्स को दिया Shoot At Sight का आर्डर, देखते ही चलेगी गोली

CRPF ने जांच के बाद दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय और गृहविभाग को भेजी थी घटना की जानकारी रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 4:24 PM IST
पुलिस महानिदेशक ने फोर्स को दिया Shoot At Sight का आर्डर, देखते ही चलेगी गोली
पुलिस महानिदेशक ने फोर्स को दिया Shoot At Sight का आर्डर, देखते ही चलेगी गोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों में लगाम लगाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सभी कलेक्टरों और एसपी को निर्देश जारी किया है। निर्देश में बताया है प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाने के लिए अब जिला प्रशासन और पुलिस से इजाजत लेनी होगी। इसका उल्लघन करने वाले के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सभी कलेक्टरों और एसपी को इसका निर्देश दिया है। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षाबलों के कैंपों के उपर नक्सलियों द्वारा ड्रोन उड़ाए जाने की घटना को गंभीरता से लिया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों और ऑपरेशन से जुड़े हुए अफसरों को सुरक्षा के तमाम उपाए करने की हिदायत दी गई है।

इसकी पुनरावृति को रोकने तुरंत एक्शन लेने कहा है। बता दे कि बस्तर स्थित सुकमा के किस्टाराम कैंप के उपर 4 से 6 अक्टूबर तक ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया था। सीआरपीएफ ने जांच के बाद दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय और गृहविभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी थी। इसमें बासागुड़ा, सारकेगुड़ा, गोलापल्ली और किस्टाराम स्थित कैंपों की निगरानी करना बताया गया है।

रणनीति का हिस्सा
राज्य पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाने के लिए नक्सली अक्सर अपनी रणनीति बदलते रहते है। फोर्स के लिए बनाए गए कैंपों के आसपास यह ड्रोन उड़ाना उनकी योजना का हिस्सा हो सकता है। इसे देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। बताया जाता है कि राज्य पुलिस की खुफिया शाखा संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाने और इसका उपयोग करने वालों की जानकारी जुटा रहा है।

Click & Read More Chhattisgarh news.

Updated on:
19 Nov 2019, 4:24 PM IST
Published on: