सुल्तानपुर

रात में घर से निकली लड़की, सुबह प्रेमी के साथ रेलवे ट्रैक पर मिली की लाश

लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर शिवनगर क्रॉसिंग के पास युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 2:34 PM IST
A girl found dead body with boyfriend on railway track
रात में घर से निकली लड़की, सुबह प्रेमी के साथ रेलवे ट्रैक पर मिली की लाश

सुल्तानपुर. लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर शिवनगर क्रॉसिंग के पास युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और प्रेम-प्रसंग में दोनों ने जान दी है। पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रेमी सुुुलतानपुर और प्रेमिका अमेठी की निवाासी

सुबह लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर शिवनगर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूर्व क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में एक युवक और एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी और कुड़वार थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतकों के शवों की शिनाख्त हुई। मृतक युवक की पहचान प्रदीप यादव (22) पुत्र रामअचल यादव के रूप में हुई है, जो थाना धम्मौर के पूरे चन्दर मित्र का पुरवा मझना का निवासी है। वहीं युवती की पहचान प्रियांशी सिंह (19) के रूप में हुई है। युवती अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की निवासी है।

जताई जा रही हत्या की आशंका

थानाध्यक्ष अशोक कुमार कुड़वार ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है । लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह हत्या है या फिर कुछ और फिलहाल मृतक प्रदीप यादव के पिता रामअचल यादव द्वारा आशंका जताई गई है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है और इससे ध्यान भटकाने के लिए हत्या की जगह हत्या करके लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दी है ,जिससे पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके । पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम भेज दिया है।

घर से शौच के बहाने निकली थी युवती

युवती की मां उमा सिंह का कहना है कि लड़की बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से शौच के बहाने निकली और जब कुछ देर वापस नहीं आयी तो उसने ढूंढना शुरू किया लेकिन पता नहीं चला। फिर पुलिस को सूचना दी।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल