सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी फोटो सोर्स विभाग

सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एक सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुल्तानपुर जिले में एक गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा था। घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पीड़ित परिवार में काफी आक्रोश था। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभालते हुए परिजनों को शांत कराया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाई थीं। लगातार दबिश दी जा रही थी। संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी।

आरोपी युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल के नीचे छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर दी। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी जारी है। ताकि सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

Updated on:
10 Apr 2026 08:34 am
Published on:
10 Apr 2026 08:33 am
Also Read
View All