सुल्तानपुर

अब घर पर ही बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, अभिभावकों को नहीं होगा भटकना, जानिए पूरा तरीका…

अब डाकघर अभिभावकों को एक अच्छी खबर लेकर आया है। अभिभावकों को अब अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि डाकघर ने इसके लिए इंतजाम किए हैं। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2021, 7:23 PM IST
baal_aadhar.jpg

सुलतानपुर. अब डाकघर अभिभावकों को एक अच्छी खबर लेकर आया है। अभिभावकों को अब अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि डाकघर ने इसके लिए इंतजाम किए हैं। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। डाकघर में एक फोन कॉल करने पर क्षेत्र का पोस्टमैन ( डाकिया ) आपके घर पहुंच कर बच्चे का आधार कार्ड बनाने का काम तत्काल कर देगा।

हेड पोस्टऑफिस ( प्रधान डाकघर ) में जन सामान्य का आधार कार्ड बनाने का कार्य पहले से कर रहा है। अब 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड घर पर बनाने के लिए पोस्टमैन को प्रशिक्षित किया गया है। इस काम को पूरा करने के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग भी साझीदार है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट खोलने में पड़ने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए यह पहल की गई है।

ऐसे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

डाक विभाग 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चे का आईडी प्रूफ के लिए अस्पताल सर्टिफिकेट या स्कूल का प्रमाण पत्र के साथ अभिभावकों का आधार कार्ड लेकर डाकिया अपने डिवाइस पर अपलोड करेगा और अन्य जानकारियां भरेगा। बच्चे का फिंगरप्रिंट, चेहरे और आंखों का स्कैन करेगा। इस प्रक्रिया के एक हप्ते बाद बच्चे का आधार कार्ड उसके अभिभावक को निर्गत कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया की शर्त यह है कि इसमें सिर्फ 15 साल तक के बच्चों के लिए ही आधार कार्ड मान्य होगा। नीले रंग में बने इस आधार कार्ड से बच्चा देश-प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ पा सकेगा।

पोस्ट ऑफिस के सहायक डाक अधीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी और मातहतों के साथ बैठक की जायेगी। आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम की सफलता के लिए उपाय किए जाएंगे। सोमवार से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल