सुल्तानपुर

न संघ का कोई शत्रु है और न ही संघ किसी का शत्रु है: भैय्या जी जोशी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने सुल्तानपुर में कहा कि हिन्दू समाज को अपने कर्म कांड को आचरण में उतारें।

2 min read
Bhaiya Ji Joshi Said Sangh has no enemy and Sangh is no one's enemy

सुल्तानपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने सुल्तानपुर में कहा कि हिन्दू समाज को अपने कर्म कांड को आचरण में उतारें। हमें राष्ट्र व समाज के प्रति कैसा आचरण रखना चाहिए, इसको सीखने की जरूरत हैं। सज्जनों को सशक्त बनाना व दुर्जनो को सज्जन बनाने से देश का कल्याण होगा और इससे विश्व का कल्याण निश्चित है।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

सुल्तानपुर में के.एन. आई.कस्बा स्थित नवनिर्मित संघ के विभाग कार्यालय ‘‘प्रो. राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया सदन’’ के लोकार्पण के लिए भैया जी जोशी ने विधि विधान से पूजन सम्पन्न किया और नवनिर्मित भवन का भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके बाद लोकार्पण समारोह में पहुंच कर भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। भैया जी जोशी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्तियों को देखने की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए। रज्जू भैया जी के नाम से जाने जाना वाला यह भवन कई प्रकार से विचार देने वाला भवन है। यहां विचार विमर्श, चर्चाएं होगी। लोग रज्जू भैया का चित्र देखकर प्रेरणा ले सकेंगे। इससे प्रमाणिकता से काम करने का संकल्प पूरा होगा। संघ का कार्यालय हम सब के जीवन को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं। जिस कार्य के लिए जीवन समर्पण किया वह कार्य क्या है जानने की आवश्यकता है।

नारी के साथ अत्याचार और दुराचार की घटनाएं

उन्होंने कहा कि केवल मातृशक्ति कह देने से काम नहीं चलेगा। आज समाज में बहुत निम्न आचरण हो रहा है। नारी के साथ अत्याचार और दुराचार की घटनाएं आये दिन हो रही है। आज लोगों की बिना मेहनत के कमाने की आदत बन गई हैं। बगैर परिश्रम पैसा कमाने की प्रवृत्ति त्यागनी होगी। यह कोई गरीब नहीं बल्कि जिसके पास पैसा है वही कर रहा है। देश में एक भी मुसलमान और ईसाई न होता तो भी संघ अपना कार्य करता। संघ के साथ ही खड़ा हुआ कम्युनिष्टों का विरोध के लिए बने संगठन खत्म होने के कगार पर है। देश में जय-पराजय का साक्षी और कारण हिन्दू ही है। देश में कभी हारे या जीते दोनों में हिन्दू ही रहा है। हिन्दू समाज के जागरण के लिए संघ काम कर रहा है। इससे पहले संघ के विभाग कार्यवाह नवीन कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया व एकल गीत महेश सिंह ने प्रस्तुत किया।

Published on:
09 Dec 2021 10:02 am
Also Read
View All