सुल्तानपुर

राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 3 अप्रैल तय

कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। दीवानी न्यायालय में होली मिलन समारोह के आयोजन के कारण अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विराम लिया, जिससे अदालत की कार्यवाही टल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 6:27 PM IST
Rahul Gandhi Latest News

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अप्रैल 2025 की तारीख तय की है। इस दिन राहुल गांधी के अधिवक्ता गवाह से जिरह करेंगे। यह मामला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय मिश्रा द्वारा 2018 में दर्ज कराए गए मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। 

फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने किया था सरेंडर    

विजय मिश्रा ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने एक आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं थी। इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद राहुल गांधी ने फरवरी 2024 में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को उन्होंने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था।

साक्ष्य प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी    

अदालत ने परिवादी विजय मिश्रा को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हालांकि, अधिवक्ताओं की हड़ताल और अन्य कारणों से कई बार सुनवाई टल चुकी है। 11 फरवरी को राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने परिवादी से जिरह की थी। अब अगले गवाह से पूछताछ के लिए 3 अप्रैल की तारीख तय की गई है।   

Updated on:
20 Mar 2025, 6:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अफसरों के आदेश फाइलों में कैद! संविदाकर्मी पर गंभीर आरोप, एक साल बाद भी FIR और आवास खाली कराने का इंतजार

राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है