सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुखोई, मिराज और तेजस ने की लैंडिंग, हेलीकॉप्टर से कमांडो ने की मॉकड्रिल

Purvanchal Expressway Air Show : सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना का दो दिवसीय एयर शो शुरू। सुखोई, मिराज और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने की लैंडिंग और 'टच एंड गो' अभ्यास। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से किया मॉकड्रिल।
2 min read
Feature image
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयर शो, PC- ANI

Purvanchal Expressway Air Show : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर से भारतीय वायुसेना (IAF) का दो दिवसीय एयर शो शुरू हो गया। अरवल कीरी करवत गांव के पास बनी 3.2 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप पर फाइटर जेट्स ने जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। सबसे पहले C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने लैंडिंग की, उसके बाद जगुआर, सुखोई-30, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने 'टच एंड गो' अभ्यास किया।

एयर शो में कुल 9 फाइटर जेट्स शामिल हैं। तीन मिराज-2000 विमानों ने एक साथ आसमान में उड़ान भरी, जो देखने वालों के लिए खास आकर्षण रहा। हेलीकॉप्टर ने भी बचाव अभ्यास दिखाया और कमांडो ने स्लिथरिंग ऑपरेशन का मॉक ड्रिल प्रदर्शन किया। पूरा शो लगभग 6 घंटे चलेगा। दिन में 3 घंटे (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) और रात में 3 घंटे (शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक)।

एक्सप्रेस-वे के 5 KM क्षेत्र को किया गया सील

एयर शो के लिए एक्सप्रेसवे के आसपास 5 किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया है। यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रात में भी लैंडिंग-टेकऑफ का परीक्षण होगा। आम लोगों के लिए प्रवेश सीमित रखा गया है, लेकिन आसपास भीड़ जुट गई और लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।

तीसरी बार हो रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अभ्यास

यह तीसरा मौका है जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को एयर स्ट्रिप के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जून 2023 में 4 घंटे का अभ्यास हुआ था। सबसे पहले 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। उस समय भी सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे विमानों ने प्रदर्शन किया था और PM मोदी खुद एयरफोर्स के हरक्यूलिस विमान से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।

2021 में बनकर तैयार हुआ था पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

लखनऊ से गाजीपुर तक फैला 341 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 22,494.66 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसका निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ और सितंबर 2021 में पूरा हुआ। यह एयर स्ट्रिप आपातकालीन स्थिति में वायुसेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार पहली बार विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में उड़ान भर रहे हैं, जो पहले पश्चिम से पूर्व दिशा में होता था।

इन विमानों ने की लैंडिंग

  • C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ
  • जगुआर विमान की लैंडिंग
  • तीन मिराज-2000 का एक साथ फॉर्मेशन फ्लाइट
  • सुखोई और अन्य जेट्स का 'टच एंड गो' अभ्यास
  • हेलीकॉप्टर और कमांडो का मॉक ड्रिल
Updated on:
22 Apr 2026 03:27 pm
Published on:
22 Apr 2026 03:27 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश