सुल्तानपुर

जज और महिला वकील के बीच हुआ विवाद, जज ने लाइसेंसी शस्त्र दिखाकर वकीलों को धमकाने का किया प्रयास

- सिविल ड्रेस में आई महिला वकील के साथ जज ने किया अभद्र व्यवहार - जिला जज व बार अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद थमा मामला
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2019, 5:08 PM IST
Judge and Woman Advocate Dispute in Sultanpur News in Hindi
जज और महिला वकील के बीच हुआ विवाद, जज ने लाइसेंसी शस्त्र दिखाकर वकीलों को धमकाने का किया प्रयास

सुलतानपुर. कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने सिविल ड्रेस में आई महिला वकील (Woman Advocate) के साथ जज (Judge) ने अभद्र व्यवहार किया। जिसको लेकर एडीजे तृतीय मनोज कुमार शुक्ल की कार्यशैली पर अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। फिलहाल जिला जज व बार अयक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला थम गया।

जिला न्यायालय (District Court) में तैनात एडीजे तृतीय मनोज कुमार शुक्ल की अदालत में गुरुवार को एक मामले में सुनवाई के दौरान महिला वकील शशि सिंह से जज मनोज कुमार शुक्ल की कहासुनी हो गई। यह कहासुनी ड्रेस को लेकर शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि सिविल ड्रेस पहनकर कोर्ट आई महिला वकील के साथ अभद्र व्यवहार के अलावा जज ने उन्हें कस्टडी में लेने का भी निर्देश दे दिया। वकील के साथ हुए अभद्र व्यवहार की सूचना मिलते ही वकील आक्रोशित हो उठे।

लाइसेंसी शस्त्र दिखाकर वकीलों को धमकाने का प्रयास

मिली जानकारी के मुताबिक जब जज की कार्यशैली पर वकीलों ने विरोध जताया तो जज मनोज कुमार शुक्ल अपना लाइसेंसी शस्त्र (Gun Licence) दिखाकर वकीलों को धमकाने का प्रयास करने लगे, लेकिन जब वकील आक्रोशित हो उठे तो जज डायस छोड़कर चैम्बर में चले गए। वकीलों का कहना है कि तेज बरसात की वजह से गुरूवार को अधिवक्ता संगठन की तरफ से वादकारियों की परेशानियों को देखते हुए अदालतों पर नो एडवर्स आर्डर का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके चलते न्यायिक कामकाज प्रभावित भी रहा। इसी वजह से एवं बरसात में कपड़े न सूख पाने की वजह से भी कुछ वकील ड्रेस में नहीं आ पाये थे। ड्रेस कोड में रहने की व्यवस्था वकीलों के लिए ही नही बल्कि न्यायिक कर्मियों के लिए भी है,लेकिन तब भी अधिकतर कर्मी ड्रेस में नहीं आते है। इस नियम पर शख्ती वह भी विशेष परिस्थितियों के बावजूद केवल वकीलों के लिए ही अकेले क्योंं,अपने अधीनस्थों पर क्यों नहीं, यह सवाल वकील समुदाय उठाता रहा।

शस्त्र लेकर आने का मामला चर्चा में रहा

जज साहब के माध्यम से कोर्ट परिसर में हाईकोर्ट (Highcourt) के प्रतिबंध आदेश के बावजूद शस्त्र लेकर आने का मामला भी चर्चा में रहा। उधर वकील और जज के बीच में हुए विवाद को सुलझाने के लिए जिला जज तनवीर अहमद एवं बार अयक्ष संदीप सिंह ठाकुर ने हस्तक्षेप किया तो घंटों बाद मामला सुलझ सका। बार अध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर ने सभी अधिवक्ताओं से ड्रेस कोड में आने की अपील की है वहीं वकील एवं जज के बीच हुए इस विवाद की अधिवक्ताओं ने घोर निंदा की। सभी ने जज और वकील को अदालतों के नियम व अपने पद की गरिमा के अनुसार कार्य व्यवहार करने की अपेक्षा जाहिर की।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल