सुल्तानपुर का रहने वाला सुधाकर सिंह टॉप 61 माफियों की लिस्ट में शामिल है। वह नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुका है।
प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस ने बाकी बचे माफियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने माफियों की एक ब्लैक लिस्ट जारी की है।
सबके मन में सिर्फ एक सवाल है कि अब अगला नंबर किसका? आइए ऐसे में जानते हैं ब्लैक लिस्ट में रहे सुधाकर सिंह के बारे में। सुल्तानपुर का रहने वाला सुधाकर सिंह टॉप 61 माफियों की लिस्ट में शामिल है। वह नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल खिलाड़ी भी रह चुका है।
पुलिस की ब्लैक लिस्ट में माफिया सुधाकर शामिल
सुधाकर एक शराब माफिया है। वह सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ समेत आस-पास के कई जिलों में अवैध शराब का सबसे बड़ा तस्कर है। इसके खिलाफ ना केवल तमाम मुकदमें दर्ज हैं, बल्कि उसकी कुछ अवैध संपत्तियों को बुल्डोजर से ढहवा दिया गया। बीते साल पुलिस ने उसके अड्डों से करोड़ों की अवैध शराब बरामद भी की थी।
सुधाकर सिंह पर घोषित था 1 लाख का इनाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शराब माफिया सुधाकर पुलिस के हाथ नहीं लगा तो उसकी गिरफ्तारी पर, पहले 50 हजार और बाद में एक लाख तक का इनाम घोषित कर दिया गया था। फिलहाल, सुधाकर सिंह जेल में है।