सुल्तानपुर

UP Weather Updates : 18 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, किसान खुश, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

Monsoon 2021 heavy rain in sultanpur- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का सिलसिला 18 जून तक जारी रहेगा, इस दौरान अवध क्षेत्र में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बरसात की संभावना है..
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2021, 12:36 PM IST
Monsoon 2021 heavy rain in sultanpur

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Monsoon 2021 heavy rain in sultanpur- जनपद में लगातार 3 दिन से हो रही झमाझम बरसात ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन, मानसूनी बारिश ने शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात से हो रही हल्की बारिश शनिवार और रविवार को पूरी रात लगातार बारिश हुई। आज भी जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में करीब 17.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Weather Forecast) है कि बारिश का सिलसिला 18 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान अवध क्षेत्र में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बरसात की संभावना है।

बीते 2 दिनों से हो रही बारिश के बीच करौंदीकला ब्लॉक क्षेत्र के काशीपुर गांव में रात 4 कच्चे मकान ढह गए। हजारों रुपए का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों को अन्यत्र शरण लेना पड़ा है। इसी तरह से क्षेत्र में चार और मकान गिरने की खबर है। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया।

15 से 18 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरके आनंद ने बताया कि अभी और कुछ दिन बदली और बारिश का मौसम बरकरार रहेगा। डॉ आनंद ने 15 से 18 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

धान की खेती के लिए बारिश वरदान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि अभी 48 घंटे तक मौसम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब तक हुई बरसात धान की खेती के लिये वरदान साबित होगी। ऐसे में ऐसे किसानों को जिन्होंने धान की लंबी अवधि की प्रजातियों की धान की नर्सरी डाली है और इस समय नर्सरी 25 दिन से अधिक की हो गई है, उन्हें बारिश का लाभ उठाकर रोपाई प्रारंभ करने की सलाह दी है।

संक्रामक बीमारियों का खतरा
मानसून की पहली बारिश ने पालिका परिषद के तमाम दावों की पोल खोल दी है। जगह-जगह बंद नालियों से शहर की सड़कों और मोहल्लों गलियों में जलभराव पैदा हो गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है और जल भराव से आवागमन भी काफी हद तक बाधित रहा। जलभराव और कीचड़ के चलते गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इन हालात में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल