सुल्तानपुर

Post Office Savings Scheme : कम निवेश पर ज्यादा मुनाफा, 100 फीसदी आपका पैसा रहेगा सुरक्षित

Post Office Recurring Deposit Scheme for Saving. सुलतानपुर के हेड पोस्टमास्टर पंकज कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट योजना आपके लिए और आपके परिवार के लिए एक बेहतर विकल्प है
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 11:46 AM IST
Post Office Savings Scheme

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Post Office Recurring Deposit Scheme. एक पुरानी कहावत है कि 'आम के आम गुठलियों के दाम' यानी दोहरा लाभ या फिर कम निवेश में अधिक लाभ। आज हम आपको पोस्टऑफिस द्वारा संचालित एक ऐसी ही स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें कम पैसे निवेश करने के बाद भारी मुनाफा मिलता है, यानी आपकी एक छोटी सी बचत से आपको बड़ी रकम पाने के लिए पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट आपके लिए और आपके परिवार के लिए एक बेहतर विकल्प है। पोस्टऑफिस द्वारा संचालित रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में पत्रिका संवाददाता राम सुमिरन मिश्र ने बात की सुलतानपुर के हेड पोस्टमास्टर पंकज कुमार से। उन्होंने बताया कि इस योजना में 100 रुपए से भी निवेश शुरू किया जा सकता है।

रिकरिंग डिपॉजिट योजना के बारे में हेड पोस्टमास्टर पंकज कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही रिकरिंग डिपॉजिट योजना ऐसी योजना है जिसमें कम निवेश करने पर भी ज्यादा मुनाफा मिलता है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि कम निवेश पर ज्यादा मुनाफा के अलावा पैसा सुरक्षित रखने का सौ फीसदी गारन्टी रहती है। उन्होंने कहा कि रिकरिंग डिपॉजिट योजना में 100 रुपए के न्यूनतम अमाउंट से खाता खोला जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर निवेशक 10 वर्षों तक 10 हजार रुपए महीना निवेश करे तो मैच्योरिटी पर 16 लाख रुपए से ज्यादा पा सकता है।

5 वर्ष में मैच्योरिटी
हेड पोस्टमास्टर पंकज कुमार ने बताया कि रिकरिंग डिपॉजिट वह योजना है कि आप हर महीने एक छोटी सी बचत से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम में हर महीने न्यूनतम 100 रुपए जमा करना होता है। जमा रकम 10 रुपए के गुणांक में होनी चाहिए। यानी 100 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए। इस योजना की सबसे ज्यादा खास लाभ यह है कि इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है, लेकिन आप इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। हेड पोस्टमास्टर पंकज कुमार ने किसी भी पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तहत खाता खुलवाया जा सकता है।

Updated on:
22 Apr 2021, 11:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल