सुल्तानपुर

जिले में छाया मातम, राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-ख़ाक हुआ सेना का जवान

सुलतानपुर ज़िले के कुड़वार थाना के पिपरी गांव में शनिवार की शाम तब मातम छा गया, जब सेना के जवान की लाश गांव पहुंची ।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 10:13 AM IST
sultanpur

सुलतानपुर. जिले ने एक और सपूत खो दिया । सुलतानपुर ज़िले के कुड़वार थाना के पिपरी गांव में शनिवार की शाम तब मातम छा गया, जब सेना के जवान की लाश गांव पहुंची । पूरे राजकीय सम्मान के साथ देर शाम लाश सुपुर्दे ख़ाक की गई । सेना में ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से 25 राजपूताना के नायब की मौत हो गयी थी ।


कुड़वार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव का मामला

जानकारी के अनुसार ज़िले के कुड़वार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी लियाकत अहमद का पुत्र मुशीर अहमद (28) पटियाला में 25 राजपूताना रेजिमेंट में नायब के पद पर तैनात था। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान मुशीर की तबियत अचानक ख़राब हो गई थी, उन्हें तुरन्त आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गयी थी ।

इस ख़बर के मिलने के बाद से घर में कोहराम मचा था। जब जवान की लाश पिपरी गांव पहुंची तो यहां मातम पसर गया। जो जहां था इस सपूत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गया । ये सेना के जवानों ने साथी जवान को सलामी दी, फिर जनाज़े की नमाज़ अता करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्दे ख़ाक किया गया। सेना के जवानों ने अपने साथी की अंतिम विदाई के लिए जैसे ही मातमी धुन बजाई सारा माहौल में मातम छा गया । लोग बिलखने लगे । वहीं पति की पत्नी शाहेदा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है, और दो बच्चे तनवीर (10) अक्शा (8वर्ष) रो-रो कर निढाल हैं।

इस मौके पर एसडीएम प्रमोद पाण्डेय, एसओ कुड़वार नंदकुमार तिवारी, तहसीलदार सहित काफी संख्या में लोग जनाज़े में मौजूद रहे ।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल