यदि आप भी योग सीखना चाहते हैं स्वस्थ रहना चाहते हैं और बाबा रामदेव से जानना चाहते हैं कि योग किस तरह से आपको निरोग कर सकता है तो आपके पास अभी भी समय है। क्योंकि सहारनपुर के महाराज सिंह कॉलेज के जनता रोड स्थित मैदान में तीन दिवसीय योग शिविर जारी है। मंगलवार को इस योग शिविर का समापन होगा और नि:शुल्क योग शिविर में आप भी योग सीखने के लिए जा सकते हैं। अभी तक हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और बड़ी बात यह है कि मुस्लिम महिलाएं, मुस्लिम पुरुष और बच्चे के साथ बुजुर्ग भी इस योग शिविर में योग सीखने के लिए जा रहे हैं।