प्रवीण तोगड़िया ने इस दौरान कहा कि रामजन्म भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन की शुरुआत मुरादाबाद के सपूत दाऊ दयाल खन्ना ने की थी और उस वक्त वह कांग्रेस में थे। 1982 में दाऊ दयाल खन्ना ने विश्व हिंदू परिषद को आंदोलन की कमान सौंपी। भाजपा सरकार पर आक्रमक नजर आ रहे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि चार साल में ना तो राम मंदिर बना, ना ही विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को वापस घर भेजा गया। इतना ही नहीं गौरक्षा कानून भी सरकार नहीं बना पाई। तोगड़िया ने कहा कि मुरादाबाद, सूरत, कोयम्बटूर से कारोबार बंद होते जा रहे हैं और व्यापारी, किसान और मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं।