6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: फिर आक्रामक हुई हसीन जहां, कहा- अब अमरोहा आकर लड़ूंगी हक की लड़ाई

कहा- जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक कोलकाता वापस नहीं जाऊंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Mar 2018, 11:33 AM IST

noida

अमरोहा. क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। गाजियाबाद में मोहम्मद शमी से मुलाकात के बाद हसीन जहां ने आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में वह मुझसे बात कर सकते थे। लेकिन, वे सिर्फ बेटी के साथ ही खेलते रहे। अब वह अमरोहा आकर ही अपने हक की लड़ाई लड़ेंगी। उक्त बातें उन्होंने एक अखबार से बातचीत के दौरान कही हैं।

यह भी पढ़ें- गजब: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में लिखा ऐसा लव लेटर, हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए टीचर

बता दें कि गाजियाबाद में हुई क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अब से विवाद शांत हो जाएगा। लेकिन, शमी व उनकी पत्नी हसीन की पारिवारिक लड़ाई शांत होने का नाम नहीं ले रही है। अब फिर से हसीन जहां ने आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। ज्ञात हो कि पति शमी व उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली हसीन के सभी आरोपों को शमी झुठला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: पीएम मोदी और अमित शाह को बड़ा झटका देने के लिए मायावती ने बनाया ये मास्टर प्लान

इधर हसीन जहां ने एक अखबार से बातचीत में कहा है कि मैं कहीं भी गलत नहीं हूं। शमी ने सुलह के सारे रास्ते बंद किए हैं। गाजियाबाद में वह मुझ से बात कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करना उचित नहीं समझा। अब वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। अमरोहा आकर इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगी। जब तक शमी अपनी गलती का अहसास कर माफी नहीं मांगते हैं और उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा वह कोलकाता वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शमी बेटी आएरा से दिखावे का प्यार करते हैं। अगर उन्हें बेटी से प्यार होता तो वह बेटी को अपने पास रोक भी सकते थे।

ससुरालियों ने दो बच्चों की मां को घर से निकाला तो पीड़िता ने लगा दिया 'लेडी सिंघम' को फोन, इसके बाद जो हुआ...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-