5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी से मुलाकात के बाद हसीन जहां ने लगाए आरोपों के बौछार, कहा-जानवर हैं उनके पति

हसीन जहां ने एक बार फिर मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Google source verification
haseen jahan again blame on mohammed shami

नोएडा। वेस्ट यूपी के अमरोहा के रहनेवाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल यह है कि दोनों अब भी दोनों एक दूसरे पर आरोपों के बौछार लगाए हैं। सड़क हादसे में घायल हुए मोहम्मद शमी से मिलने पहुंची हसीन जहां ने एक बार फिर शमी पर कई सारे आरोप लगाए हैं। एक टेलीवीजन चैनल दिए इंटरव्यू में हसीन ने मोहम्मद शमी को जानवर तक बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि शमी उनकी मौत तक चाहते हैं।

हसीन ने लगाए आरोपों की झड़ी

हसीन जहां ने कहा कि कोलकात से इतना दूर मैं उनका हाल चाल लेने आई थी। लेकिन, वो मुझसे मिलना तक नहीं चाहते हैं। शमी मुझसे सुलह भी नहीं करना चाहते हैं। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि अब अगर वो सुलह भी करना चाहेंगी तो शमी उन्हें मार देंगे। हसीन जहां ने इंटरव्यू में बताया कि मुलाकात से पहले उन्होंने शमी को मैसेज करके बताया कि उनकी बेटी उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं और वे लोग पैकिंग करके रेडी हैं। इस पर शमी ने कहा कि वह हॉस्पिटल में हैं और रात को बात करेंगे। रात को फिर शमी ने कोई फोन तक नहीं किया। हसीन जहां का आरोप है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ वह दिल्ली आईं, लेकिन शमी ने उन्हें लेने के लिए कोई गाड़ी तक नहीं भिजवाई। एंकर ने यह भी पूछा कि जब रिश्ते इतने खराब हो चुके हैं तो वह गाड़ी भिजवाने की उम्मीद कैसे कर रही थीं? इस पर हसीन ने कहा कि ये फीलिंग्स शमी को समझ में नहीं आएगी क्योंकि वह जानवर हैं। हसीन जहां ने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान शमी की मां भी मौजूद थी। लेकिन, इस दौरान उनकी यही कोशिश थी कि दोनों के बीच कोई बात-चीत न हों। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि शमी चाहता है कि मैं मर जाऊं।

दोनों लगाए थे एक दूसरे पर आरोप

वहीं, मुलाकात से पहले हसीन जहां ने कहा था कि शमी के एक्सीडेंट का उन्हें बड़ा दुख है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें शमी के एक्सीडेंट की सूचना मिली वो बैचैन हो गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हसीन जहां ने कहा कि मैं शमी के लिए कुछ बुरा नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि वे मेरे जानी दुश्मन नहीं हैं। जबकि, हॉस्पिटल से निकलने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा था कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन हसीन जहां ने उन्हें फोन तक नहीं किया। साथ ही किसी रिश्तेदार को फोन करके उनका हालचाल तक नहीं जाना था। इतना ही नहीं शमी ने यह भी कहा था कि हसीन जहां इतनी खुदगर्ज निकल जाएगी, उन्होंने कभी सोचा नहीं था। शमी ने यहा तक कहा कि हसीन जहां के इस व्यवहार का उन्हें जिंदगीभर अफसोस रहेगा।