केपी त्रिपाठी/मेरठ. चुनाव चाहे कोई भी हो बहुजन समाज पार्टी इसकी तैयारी अपने विपक्षियों से पहले शुरू कर देती है। जहां भाजपा, सपा, कांग्रेस सहित तमाम दल अपनी रणनीति, घोषणा पत्र और प्रत्याशियों के बीच उलझे रहते हैं, वहीं बसपा करीब एक साल पहले ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी होती है। 2014 के आम चुनाव में भारी नुकसान झेल चुकी बसपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर इस बार भी अपनी तैयारी अन्य दलों से पहले शुरू कर दी है।