6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का शर्मा और वरूण धवन के देहाती लुक को देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन पर हुई सुई धागा फिल्म की शूटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Mar 2018, 12:07 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन भी अब रुपहले पर्दे पर दिखाई देगा। दरअसल, रविवार को फिल्म सुई धागा की स्पेशल शूटिंग के लिए फिल्म मुख्य किरदार निभाने वाले अनुष्का शर्मा और वरुण धवन गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जैसे ही लोगों को उनके आने की खबर मिली तो हजारों लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेशन पर उमड़ पड़ी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना पहले से ही थी। इसके चलते भारी संख्या में एलआईयू अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि दूल्हे की जिंदगी में आ गया भूचाल

आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आगामी फिल्म सुई धागा की विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की जा रही है। फिल्म के एक सीन के लिए गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन को भी चिन्हित किया गया है। शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने गाजियाबाद से हजरत निजामुद्दीन की स्पेशल ट्रेन में सफर किया। जैसे ही वे गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सबसे पहले उन्होंने एक ऑटो किया, जिसमें बैठकर वरुण धवन और अनुष्का ने शूटिंग की शुरुआत की। जैसे ही दोनों गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो प्लेटफार्म तो भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। काफी संख्या में पुलिस बल होने के बावजूद भी लोग अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फोटो लेने और सेल्फी लेते नजर आए। यानि अब सुई धागा फिल्म में भी गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर पांच आपको नजर आएगा। शुरुआती दौर में कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें- लोगों के लिए खौफ का पर्याय बना कुख्यात बदमाश जब पुलिस के सामने गिड़गिड़ा कर रोने लगा

भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया तो लोग आश्चर्य में पड़ गए। सबको लगा कि कोई बड़ी सूचना पुलिस को मिली है, जिसके कारण भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। लेकिन, जैसे ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लोगों को खबर लगी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक शूटिंग जारी रही। जानकारी मिल रही है कि अभी एक या 2 दिन और भी फिल्म की शूटिंग गाजियाबाद में ही की जा सकती है। क्योंकि अनुष्का शर्मा गाजियाबाद के सीन भी अपनी फिल्म में डालना चाहती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें