रामपुर. दूल्हे के हाथ से शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि अचानक उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि उसके सपने चकनाचूर हो गए। दरअसल, कोतवाली गंज इलाके के रहने वाले युवक तंजील का चार दिन पहले ही निकाह हुआ था। तंजील के हाथ में लगी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि अचानक उसकी नई नवेली दुल्हन घर से जेवर, नगदी और कपड़े लेकर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस तंजील की शिकायत पर दुल्हन को तलाशने में लगी है। तंजील का कहना है कि उसकी दुल्हन करीब पांच लाख समान लेकर फरार हो गई है। अब वह उसे कभी अपने साथ नहीं रखेगा। सूत्रों के मुताबिक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। क्योंकि उसके घरवालों ने जबरदस्ती उसका निकाह तंजील से करवाया था।