करौली. खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए करौली जिला मुख्यालय पर स्वीकृत किए गए राजीव गांधी खेल संकुल के निर्माण में बजट के टोटे से ब्रेक लगा हुआ है। वर्तमान में करीब सात माह से निर्माण कार्य बंद है। विशेष बात यह भी है कि निर्माण की अवधि तक गुजर चुकी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।