6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनप्रतिनिधि एसी में देते रहे सीख, ढाई घंटे गर्मी में तपते रहे दिव्यांग

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 15 Apr 2017, 12:30 PM IST

पाली. शहर के नगर परिषद सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। यहां केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी चौधरी और जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल के अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। यहां सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की सीख दी। लेकिन, परिसर के बाहर गर्मी में कई दिव्यांगों को फोटो खिंचवाने के लिए रोके रखा गया।
नगर परिषद परिसर में दिव्यांग अंग उपकरण वितरण और ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम रखा गया। दिव्यांग सुबह १० बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। लेकिन, परिषद के अंदर टाउन हॉल सभागार में मंत्री व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम के खत्म होने के इंतजार में इन्हें मुख्य द्वार के बाहर ही रोके रखा गया। दोपहर करीब १ बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो जनप्रतिनिधि और अधिकारी बाहर आए व दिव्यांगों को यह उपकरण देने की औपचारिकता पूरी की। तब तक धूप में व तेज गर्मी में ये दिव्यांग इसी प्रकार परेशान होते रहे।
दिव्यांग ने पकड़ लिए मंत्री और सांसद के पैर
शिविर के दौरान पैरवा गांव के एक दिव्यांग हीरालाल ने अपनी पीड़ा बताते हुए पहले जालोर सांसद पटेल और फिर केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी के पैर पकड़ लिए। दोनों ही जनप्रतिनिधियों के साथ यह घटना अलग-अलग समय पर हुई। एकाएक सभी के सामने पैर पकडऩे से वहां मौजूद जिला कलक्टर व अन्य अधिकारी भी हतप्रभ रहे गए। इसके बाद मंत्री ने उन्हें उठाया और उनकी पीड़ा सुनी। दिव्यांग ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं और चलने में सक्षम नहीं है। इसके साथ ही उसके पास न तो रहने को मकान है और न ही रोजगार। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को इस बारे में कार्रवाई करने की बात कही। जिला कलक्टर ने एडीएम व एसडीएम को निर्देश देकर दिव्यांग की समस्या का समाधान के निर्देश दिए।