पीड़िता से मारपीट का वीडियो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने पीड़ित महिला को खोज निकाला। बताया जा रहा है पिटाई से अधमरी हुई महिला हाल ही में एक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आयी थी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर पति शौदान सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान शेर सिंह उसके बेटे श्रवण व राधेश्याम, नन्हे, जीतू, नरेश सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला के पति, पूर्व ग्राम प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।