6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shocking: गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में काफी पी रहे युवक को सरेबाजार नंगाकर घुमाया, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Mar 2018, 10:02 AM IST

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने तालिबानी सजा देते हुए प्रेमी को सरेबाजार नंगाकर कई किलोमीटर तक रोड पर घुमाते हुए जमकर पीटा। प्रेमिका के परिजन युवक को पीटते रहे और जनता तमाशबीन बनकर तमाशा देखती रही। आखिर में पीटने वाले लोग प्रेमी को जिला चिकित्सालय में ले गए और वहां भी उसकी खूब धुनाई की। जैसे ही प्रेमी के परिजनों को घटना की सूचना मिली तो प्रेमी के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए और प्रेमिका के परिजनों से भिड़ गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- यहां दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलीं महिलाएं, देखें दिल दहला देने वाला हैरतअंगेज वीडियो-

दरअसल मंगलवार देर शाम को मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेमी और प्रेमिका साथ बैठकर कॉफी पी रहे थे। लेकिन, इसी बीच प्रेमिका का भाई अपने दर्जनों साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर आ धमका। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए बहन के प्रेमी को नंगाकर भरे बाजार पीटते हुए कई किलोमीटर तक बीच सड़क पर घुमाया। इतना ही नहीं वे युवक की पिटाई करते हुए उसे जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां भी उसकी जमकर धुनाई की गई। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि युवक को फोन करके बुलाया गया और फिर उसे नंगाकर पूरे शहर में घुमाया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद लापता, गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं एसपी सिटी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बच्ची के 'खतना' कार्यक्रम के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हाहाकार