नोएडा। चैत्र नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं। मिलावटखोर भी होली के पहले से ही सक्रिय हो गए थे। नवरात्र पर कुट्टू के आटे में मिलावट की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में सिंदूर, कपूर और कलावा भी नकली मिल रहा है। इतना ही नहीं नकली सिंदूर मिलने की शिकायतें पिछले साल भी मिली थीं। इस समय कपूर और कलावे की डिमांड काफी बढ़ जाती है, ऐसे में इनमें मिलावट की संभावनाओं में भी बढ़ोतरी हो जाती है। मुरादाबाद में तैनात फूड एंड ड्रग्स इंस्पेक्टर नरेश मोहन ने हमें नकली कपूर और सिंदूर की पहचान करने के तरीके बताएं।