मामला कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर तहसील के बरौर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव का है। यहां एक पशु पालक की तीन गायों में से एक गाय ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया। बछड़े की 4 आंखें और दो मुंह हैं। बाकी शरीर का पूरा हिस्सा सामान्य पशुओं की तरह है। पशुपालक परिवार नवरात्र पर गाय के अनोखे बच्चे के जन्म को अद्भुत मानते हुए उसकी सेवा करने में जुट गये हैं। पशुपालक ही नहीं, बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग अनोखे बच्चे के दर्शन को पहुंचने लगे और श्रृद्धानुसार चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।