पंडित बद्री नाथ शर्मा के मुताबिक, इस बार सूर्य 14 मार्च की रात्रि में मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुधवार को दिनांक 14 मार्च 2018 को रात्रि 11.42 बजे से सूर्य के मीन राशि में गोचर प्रारंभ करने के साथ ही मलमास की शुरूआत हो जाएगी, जो 14 अप्रैल 2018 (शनिवार) को प्रातः 8.12 पर समाप्त होगा। शुभ कार्य इसके बाद ही हो सकेंगे। मतलब 14 अप्रैल तक सूर्य इस राशि में भ्रमण करेगा। इसके पश्चात् सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिस कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे।