दरअसल, पिछले दिनों पुलिस ने जनपद की एक पॉश कॉलोनी में स्थित एक मकान पर छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक युवती समेत तीन लोग मौके से गिरफ्तार हुए थे। तब इस मामले में कथित भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद इस नेता ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर एसएसपी पर उगाही का आरोप लगाते हुए कई पोस्ट डाली थीं। आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी ने पुलिस पर दबाव बनाकर सैक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और युवती समेत तीनों लोगों को जेल भेज दिया था।