3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के एक साल पूरे होने पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान

योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल पूरे होने पर जानिये क्या कह गए आजम खान

2 min read
Google source verification
rampur

रामपुर. प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल पूरे होने पर जहां खुद मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री अपने कामों का बखान कर रहे हैं। वहीं सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक साल के अन्याय का हिसाब लेंगे। एक साल तक उन्होंने जिस तरह हिंदू मुसलमान को लड़ाया है। उन्हें न हिंदू ने पसंद किया और न ही मुसलमानों ने। वहीं आजम खान ने योगी जी के बंदर वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि हम कुछ कहेंगे तो इसे भी हिन्दू मुसलमान कर देंगे।

यह भी पढ़ें- Shocking: गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में काफी पी रहे युवक को सरेबाजार नंगाकर घुमाया, देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- यहां दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलीं महिलाएं, देखें दिल दहला देने वाला हैरतअंगेज वीडियो-

दरअसल, प्रदेश में भाजपा सरकार का एक साल पूरे होने पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने रामपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हिन्दू मुसलमानों को लड़ाने के नतीजे आपने देख लिए हैं। उनकी सरकार को न हिन्दू ने पसन्द किया है और न ही मुसलमान ने। आजम खान ने कहा कि योगी जी अपने बूथ पर जितने वोट लाए उससे अंदाजा लगा लीजिये कि उन्होंने कितना काम किया है। वहीं भाजपा के सहयोगी दलों के नाराज होने पर आजम ने कहा कि जो वादे उन्होंने सहयोगी दलों से किए थे वे पूरे नहीं किए गए हैं। सब यही कह रहे हैं कि उनसे झूठ बोला गया था। सरकार ने उनके साथ धोखा किया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल हुए लापता, गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें- इस हाल में मिले महिला और बच्चे के शव कि देखने वालों की कांप गई रूह