देवबंद इलाके में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पेट्रोल पंप से घर जा रहेे मैनेजर और सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने कैश लूट लूट लिया और विरोध करने पर मैनेजर को गोली मार दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर सुफियान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां देवबंद में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हथियारों के बल पर लूट और विरोध करने पर हत्या कर किए जाने की घटना का पता चलते ही पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रातभर पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।