3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ से परेशान होकर इस वरिष्‍ठ सपा नेत्री ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से लगाई यह गुहार

सहारनपुर में सपा की वरिष्ठ नेत्री के साथ बाइक सवार कुछ युवकों ने की छेड़छाड़

2 min read
Google source verification
yogi adityanath

सहारनपुर। यूपी में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सहारनपुर की समाजवादी पार्टी के एक नेत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। इस सपा नेत्री ने खुद के साथ छेड़छाड़ की घटना होने की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मनचलों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह सरेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। खुद उनके साथ एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद से वह खुद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस ओर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

सेक्‍स रैकैट चलाता था यह भाजपा नेता, भेजा गया जेल

यह है पूरा मामला
दरअसल, सपा की वरिष्ठ नेत्री के साथ बाइक सवार कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। नेत्री की मानें तो आरोपी मनचले उन्‍हें धमकी भी दे रहे हैं। नेत्री ने इन आरोपियों की बाइक की फोटो खींच ली और इसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा है। उन्‍होंने पूरी घटना को बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जवानी वापस पाने के लिए लेडी डॉक्‍टर पहुंची तांत्रिक के पास और फिर...

रोज कर रहे हैं पीछा

दर्शन कोतवाली मंडी क्षेत्र की रहने वाली इस सपा नेत्री के मुताबिक, यह घटना 14 मार्च की है। वह लिंक रोड स्थित एक प्रोग्राम से जब वापस आ रही थीं तो बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर इन युवकों ने सरेआम उनके साथ अभद्रता की। उन्‍होंने आरोप लगाया कि अब ये युवक रोज बाइक का नंबर बदल-बदल कर उनका पीछा कर रहे हैं। वे खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि वह उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती।

यूपी पुलिस से लोगों का उठा भरोसा तो उठाया ऐसा कदम कि पुलिस वाले रह गए हक्के-बक्के

पुलिस को शिकायत देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

आरोप है कि पीड़िता ने इस मामले में कोतवाली मंडी पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद भी आरोपी सपा नेत्री को परेशान करते रहे तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन मनचलों की बाइक की फोटो भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली मंडी प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है की चौकी पर शिकायत आई थी। जांच कराई जा रही है।

भाजपा सांसद लापता, गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल