नोएडा। गाजियाबाद में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर लोगों की हंसी नहीं रुकी। हालांकि, मामला थोड़ा गंभीर था इसलिए पुलिस ने शिकायत लेकर जांच भी शुरू कर दी। मामला एक लेडी डॉक्टर और तांत्रिक का है। दरअसल, गाजियाबाद के मुरादनगर में 55 साल की एक लेडी डॉक्टर से तांत्रिका ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 65 लाख रुपये और करीब डेढ़ किलो सोना ठग लिया। मतलब कुल मिलाकर एक करोड़ से ज्यादा का चूना तांत्रिक ने लेडी डॉक्टर को लगा दिया। बताया जा रहा है कि तांत्रिका ने उन्हें फिर से जवानी दिलाने और सोने को दोगुना करने का झांसा ठगी की।