जांच के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने तो कुछ भी नहीं बताया। लेकिन, मकान मालिक फहीम अख्तर ने बताया कि आकांक्षा ऑटोमोबाइल के यहां शमी का बड़ा भाई नौकरी करता है और जब से शमी और हसीन जहां में विवाद हुआ है, तब से लेकर शमी के भाई सहित पूरा परिवार यहां नहीं आया है। पुलिस साधारण सी पूछताछ के बाद यहां से चली गई है।