6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त ने मुसलमानों को लेकर कह दी ऐसी बात, मचा बवाल

यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त ने मुसलमानों को लेकर ऐसा बयान दिया है कि खलबली मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 19 Mar 2018, 5:14 PM IST

chief information Commissioner gave big statement on muslim

नोएडा। मुख्य सूचना आयुक्त ने मुसलमानों को लेकर ऐसा बयान बयान दिया है, जिसने सनसनी मचा दी है। मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि भारत में मुस्लिम हिन्दूओं के छोटे भाई हैं, उन्हें उनका सम्मान और इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को अच्छे से चलाने के लिए मुसलमानों को हिन्दुओं की इज्जत करनी चाहिए।

हिन्दू हैं मुसलमान के बड़े भाई

हालांकि, हाफिज उस्मान ने हिन्दुओं को भी यही सलाह दी है। उस्मान ने कहा कि परिवार का संतुलन तभी बना रहता है, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और निभाए। उन्होंने हिन्दुओं को लेकर कहा कि बड़े भी तब तक बड़े होते है, जबतक वो छोटे का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों का दौरा कर चुके हैं। वहां, सरकार के खिलाफ कोई भी एक शब्द नहीं बोल सकता है। लेकिन, भारत में आप अपने अधिकार के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही मांगों को लेकर प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं मुख्य सूचना आयुक्त

गौरतलब है कि इससे पहले मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान हाफिज उस्मान ने अपने संबोधन के दौरान कई बार जय श्री राम के नारे लगाए थे। जिसे लेकर काफी बवाल भी मचा था। दरअसल मुरादाबाद के पंचायत भवन आयोजित आरटीआई के एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान तीन तलाक का समर्थन करने वालों की आलोचना की थी, साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत ऐसा देश है, जहां हम शांति से रहते हैं। मैने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात जैसे कई देशों का दौरा किया है। वहां मैने उनके राजा या प्रधानमंत्रियों के बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई भी सरकार के खिलाफ बात नहीं करता। भारत में आप अपने अधिकारों के बारे में बात कर सकते हैं और प्रदर्शन कर सकते हैं।