5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर से पीड़ित राकेश.. अौर एक दिन बीमारी का एेसा निकाला इलाज, शहर में मच गया हड़कंप

कैंसर से पीड़ित राकेश.. अौर एक दिन बीमारी का एेसा निकाला इलाज, शहर में मच गया हड़कंप

2 min read
Google source verification
doctor

hospital

रायबरेली. यूपी में योगी सरकार की योजनाएं जनता के लिये बनाई और भेजी जाती है। पर आम गरीब जनता को उन योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है यह सोचने की बात है। इसी लापरवाही के चलते स्वास्थ्य की सुविधा सही न मिल पाने के कारण एक गरीब मजदूर ने कुएं में अपनी आखरी लीला समाप्त कर ली।

रायबरेली डलमउ कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी गांव में कैंसर से जूझ रहे एक श्रमिक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव कुएं से बाहर निकाला । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

डलमउ गांव निवासी राकेश कुमार 40 वर्षी भूमिहीन था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में पत्नी व चार बच्चे सूरज 10, शिवानी 8, प्रियांशी 5 व शिवा 2, है। राकेश बीड़ी पीने का लती था। लगभग एक साल पहले उसे गले में तकलीफ हुई। डलमउ सीएचसी में इलाज से फायदा न मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसे कई तरह की जांचे लिखी गई और लखनऊ भेजा गया। केजीएमयू में जांच कराने पर पता चला कि उसे कैंसर है। यह बात सुनकर राकेश का परिवार सदमें में चला गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह अपना इलाज नहीं करा सका। गले में दर्द लगातार बढ़ता चला गया। रविवार रात उसने घर के पास ही कुएं में छलांग लगा दी। सुबह जब वह बिस्तर पर नहीं मिला तो घर वाले खोजबीन करने लगें। कुछ देर में पता चला कि राकेश का शव कुएं में पड़ा है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव बाहर निकाला गया।

राकेश की पत्नी के मुताबिक लखनऊ में इलाज के दौरान ये बात सामने आई कि अब राकेश का इलाज संभव नहीं है। गले का पचास फीसदी से ज्यादा हिस्सा सड़ चुका है। इसके बाद से राकेश इलाज के लिये नहीं गया। घर पर ही दर्द निवारक दवांए खाकर किसी तरह जिदंगी काट रहा था और अंत में उसने अपनी अंतलीला समाप्त कर ली।

डलमउ कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि कैंसर से पीड़ित युवक द्धारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।