किसी का पति बीमार है और उसे सरकारी अस्पताल में दवा नहीं मिल रही तो कोई गरीब विधवा महिला अपनी विधवा पेंशन योजना के लिए समाजकल्याण विभाग के चक्कर काट रही है। वहीं एक बुजुर्ग महिला ऐसी है, जिसने अपना जन-धन खाता तो खुलवा लिया लेकिन आज तक उसके खाते में चवन्नी तक नहीं आई। उल्टे खाते में कम रूपये होने पर तीन सौ रूपये की पैनल्टी और कट गई।