नियमों की हुई अनदेखी
पीसीसी की जारी की गई सूची में अनदेखी किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पार्टी संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पार्टी का सदस्य होना अनिवार्य है। जो तीन साल का समय पूरा नहीं करता है तो उसको पीसीसी या एआईसीसी सदस्य नहीं बनाया जा सकता। लेकिन डॉली शर्मा, जाकिर सैफी, जितेन्दर पाल, उमाशंकर शर्मा आदि लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल न होने के बावजूद भी संगठन के महत्वपूर्ण पीसीसी व एआईसीसी सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जबकि महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा समेत कई लोगों को दरकिनार किया गया।