बिजनौर. धामपुर के एक गांव की पंचायत ने फिर एक ऐसा तुगलकी फरमान सुनाया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, 5 माह पहले 13 वर्षीय बच्ची से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे और उसके दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन पीड़िता ने डर से इस बात को छिपाए रखा। जब गर्भवती होने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजनों को पता चला। इसके बाद बुधवार देर रहा बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें बच्ची की इज्जत की कीमत एक लाख रुपये लगाते हुए गर्भ गिराने का फरमान सुना दिया गया। इस संबंध में जब धामपुर सीओ सिटी अर्चना सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।