9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राइवेसी के लिए प्राइवेट केबिन में जाते थे कपल्स, पीछे से वेटर रिकार्ड कर लेता था वीडियो, मोबाइल से मिली 200 रिकॉर्डिंग

UP Crime News: 4 फरवरी को एक कपल को शक होने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी का मोबाइल चेक किया गया, जिसमें सैकड़ों निजी वीडियो मिले। हंगामे के बाद आरोपी फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
बिजनौर रेस्टोरेंट में 200 कपल्स के वीडियो मिले

बिजनौर रेस्टोरेंट में 200 कपल्स के वीडियो मिले

Bijnor Crime News: यूपी केबिजनौर के एक रेस्टोरेंट में प्राइवेसी की उम्मीद लेकर आने वाले प्रेमी जोड़ों को यह अंदाजा नहीं था कि उनकी निजी पलों पर कोई चोरी-छिपे नजर रखे हुए है। रेस्टोरेंट में खाने-पीने के बहाने आने वाले कपल्स को पैसे लेकर एक प्राइवेट केबिन दिया जाता था, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और ही खेल चल रहा था। रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों के पास एक छोटा सा कमरा बनाया गया था। इस कमरे में सोफा रखा गया था और इसे प्राइवेट केबिन का रूप दिया गया था, ताकि कपल्स को लगे कि यहां अकेले हैं, लेकिन यही केबिन उनकी प्राइवेसी पर हमला करने का जरिया बन गया।

बैनर में छेद कर मोबाइल से होती थी रिकॉर्डिंग

रेस्टोरेंट का कर्मचारी सतेंद्र इस केबिन के बाहर लगे एक बैनर में छोटा सा छेद करके अंदर मौजूद कपल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था। मोबाइल फोन के जरिए यह रिकॉर्डिंग लंबे समय से की जा रही थी और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 4 फरवरी को एक कपल इस केबिन में मौजूद था। उन्हें कर्मचारी सतेंद्र की हरकतों पर शक हुआ। शक बढ़ने पर कपल ने अपने एक साथी को मौके पर बुलाया और सतेंद्र का मोबाइल चेक किया। मोबाइल देखते ही सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उस एक फोन में 200 से ज्यादा अलग-अलग कपल्स के निजी वीडियो मौजूद थे।

हंगामा और आरोपी का फरार होना

जैसे ही यह बात सामने आई, रेस्टोरेंट में हंगामा मच गया। लोगों के विरोध को देखते हुए आरोपी कर्मचारी सतेंद्र मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह और सीओ सिटी संग्राम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करवा दिया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली।

रेस्टोरेंट का संचालन और जांच

इस मामले में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि रेस्टोरेंट का संचालन एक महिला करती हैं। उन्होंने कहा कि वह दिनभर कोर्ट में रहती हैं और उन्हें कर्मचारियों की इन हरकतों की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कहीं ब्लैकमेलिंग या किसी अश्लील वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए तो नहीं किया जा रहा था।