6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोभायात्रा में उमड़े शहरवासी

टोंक. राधा-गोविन्द मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को सीतारामजी के मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें घोड़े, ऊंट, हाथी, रथ, पालकी में राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गई थी। बैण्ड की धुन पर श्रद्धालु नाचते चल रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 17 Feb 2017, 8:54 AM IST

tonk

टोंक में गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल विधायक व श्रद्धालु।

टोंक. राधा-गोविन्द मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को सीतारामजी के मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें घोड़े, ऊंट, हाथी, रथ, पालकी में राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गई थी। बैण्ड की धुन पर श्रद्धालु नाचते चल रहे थे।

यात्रा में विधायक अजीत मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, प्रधान जगदीश गुर्जर, नत्थू सिंधी, भाजपा जिला मंत्री बैणीप्रसाद जैन, दामोदर सोनी, प्रकाश साहू, भगवान कसेरा आदि शामिल थे।

दिव्य मुरारी बापू करेंगे कथावाचन

सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित श्रीमंशापूर्ण महादेव मन्दिर में 20 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। इसको लेकर सुबह कलशयात्रा निकाली जाएगी।

मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष नाथूलाल गुर्जर व बबलू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संत दिव्य मुरारी बापू दोपहर एक से शाम 4 बजे तक व शाम साढ़े 7 से रात साढ़े 9 बजे तक कथा का वाचन करेंगे।

नगर परिक्रमा

टोडारायसिंह . श्रीरामधुन मण्डलों की ओर से गुरुवार को गणेती में नगर परिक्रमा की गई। इसमें 60 मण्डलों से जुड़े श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह चौथमाता मंदिर से रामधुन मण्डल रवाना हुए। समापन पर रामधुन मण्डलों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इससे पहले बुधवार रात सत्संग का आयोजन हुआ।

पचेवर. बरोल गांव में भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को आसपास के 51 गांवों से आए रामधुन मण्डलों ने प्रभात फेरी निकाली। इससे गांव का वातावरण राममय हो गया।

लाम्बाहरिसिंह . बालाजी विकास समिति की ओर से बालाबेरी मंदिर में सुन्दरकाण्ड पठन का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी कमलकिशोर पाराशर ने बताया कि एक सौ आठ बार संगीतमय सुन्दरकाण्ड पठन किया गया। सुनिल पाराशर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।