दरअसल, मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। जहां थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभय अग्रवाल की शादी हापुड़ की रहने वाली सोनिया से 4 साल पहले हुई थी, जिनके दो बच्चे भी हैं। यूं तो अभय अग्रवाल का मेरठ कोटला बाजार में चाय की पत्ती का बड़ा कारोबार है। लेकिन, अभय की नीयत इतनी खराब है कि वे शादी के बाद से ही अपनी पत्नी से समय समय पर घर से रुपये लाने की डिमांड करते रहते हैं। हद तो तब हो गई जब सोनिया ने ससुरालियों की बढ़ती डिमांड को स्वीकार करना बंद कर दिया तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि काफी दिन से सोनिया दोनों बच्चों के साथ अपने घर हापुड़ में ही रह रही थी। जब सोनिया से यह बर्दास्त नहीं हुआ तो वह अकेले ही अपनी ससुराल मेरठ आ गई और घर में घुस गई। लेकिन, सोनिया के ससुराल वालों ने उसको जबरन घर से बाहर निकाल कर गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद सोनिया घंटों घर के भीतर जाने के लिए दुहाई देती रही, लेकिन दहेज लोभी ससुरालियों ने उसकी एक न सुनी।