थाना प्रभारी प्रेमंचद शर्मा के मुताबिक देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला कांस्टेबलों को साथ लेकर सिसौला कलां स्थित रफुद्दीन के यहां छापा मारा। पुलिस को देख गोकशी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से करीब 40 किलो मांस, खून से सने छुरे, चाकू व कटान के उपकरण बरामद किए। मौके से रफुद्दीन और उसकी पत्नी जौहरा हसीन उर्फ छोटी व आरिफ उर्फ माडू पुत्र अय्यूब को गोकशी करते हुए रंगे हाथ दबोचा गया।