6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाद के बाद मोहम्‍मद शमी और हसीन जहां की पहली मुलाकात, बेटी को देखते ही आंखों में आए आंसू

विवाद के बाद गाजियाबाद के कौशांबी स्थित होटल रेडिसन में हुई शमी और हसीन की पहली मुलाकात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Mar 2018, 9:50 AM IST

shami

नोएडा। आखिरकार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी से मिलने उनकी पत्‍नी हसीन जहां गाजियाबाद पहुंचीं। दाेनों की मुलाकात कौशंबी स्थित होटल रेडिसन में मंगलवार को हुई। यह मुलाकात करीब 45 मिनट की रही। इस दौरान तेज गेंदबाज अपनी बेटी आएरा के साथ खेलते रहे। वहीं, हसीन जहां के साथ मीडिया और कोलकाता पुलिस का अधिकारी भी मौजूद था। आपको बता दें कि मोहम्‍मद शमी रविवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसमें उनके माथे पर दस टांके आए हैं। मुलाकात के बाद हसीन ने कहा कि शमी ने उन्हें अदालत में ले जाने की धमकी दी है।

नाराज किसानों ने पीएम और सीएम पर कर दी ये टिप्पणी

विवाद के बाद हुई पहली मुलाकात

बता दें कि विवाद के बाद मोहम्‍मद शमी की अपनी पत्नी हसीन जहां से यह पहली मुलाकात है। सोमवार को ही हसीन जहां ने उनसे मिलने के लिए इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें घायल होते हुए नहीं देखना चाहती। वह भले ही पत्नी के रूप में उन्‍हें नहीं चाहते हों, लेकिन वह अब भी उन्हें प्यार करती हैं। वह उनके जल्द ठीक होने की दुआ करेंगी।

रिश्ते के भाई ने की ऐसी हरकत की,बहन ने ट्रेन से कटकर दी जान

मां के साथ पहुंचे शमी

जानकारी के अनुसार, क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी अपनी मां के साथ मंगलवार को होटल रेडिसन पहुंचे। वहां वह होटल के रेस्‍टोरेंट में एक कोने में चुपचाप बैठ गए। उनके सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। इतना ही नहीं चोट के कारण उनका चेहरे पर सूजन देखी जा सकती थी। करीब एक घंटे के बाद हसीन जहां अपनी बेटी आएरा के साथ वहां पहुंचीं। उनके साथ में मीडियाकर्मी और पुलिस अधिकारी भी था लेकिन शमी केवल हसीन जहां और अपनी बेटी से मिलने को तैयार हुए।

पत्रिका अभियान : बिछड़े लोगों से अपनों से मिलाने का काम कर रहा प्रेरणा सेवा आश्रम

बेटी को देखते ही आए आंसू

जैसे ही हसीन और बेटी आएरा रेस्‍टोरेंट में पहुंचे, शमी और उनकी मां के चेहरे पर खुशी आ गई। बेटी को देखकर शमी की आंखों में आसू भी आ गए। जैसे ही वह पास आई शमी ने आएरा को गोदी में उठा लिया और उसके साथ खेलने लगे। करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद हसीन जहां बेटी के साथ बाहर आ गई। बाहर आकर उन्‍होंने मीडिया से कहा कि शमी ने उनसे ठीक से बात नहीं की है। अब अगली मुलाकात कोर्ट में ही होगी।

बड़ी खबर : योगीराज में बढ़ी आजम खां की मुश्किलें, अब 4 मामलों में चलेंगे मुकदमे

देहारादून से आते समय हुआ था हादसा

गौरतलब है कि रविवार को मोहम्मद शमी देहरादून से आईपीएल की प्रैक्टिस करके दिल्ली लौट रहे थे। रास्‍ते में एक ट्रक ने उनकी कार में टक्‍कर मार दी थी। इससे उनके सिर में चोट आई है। यह जानकारी मिलने के बाद हसीन जहां ने उनसे मिलने की इच्‍छा जताई थी।